Last modified on 17 जून 2008, at 13:35

जाड़े के बर्फ़ीले दिन / आलोक श्रीवास्तव-१

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:35, 17 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आलोक श्रीवास्तव-१ |संग्रह=आमीन / आलोक श्रीवास्तव-१ }} जा...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जाड़े के बर्फ़ीले दिन,

लाल गुलाबी पीले दिन।


स्वेटर, मफ़लर, कनटोपे,

पहन के निकले गीले दिन।


लम्बी-लम्बी कीलें रात

छोटे और नुकीले दिन।


फ़ाग के मोज़ों से निकले,

नंगे पाँव हठीले दिन।


नाक पे आकर बैठ गए,

पाजी सर्द चुटीले दिन।


रख दीजे संदूकों में,

गर्मी वाले ढीले दिन।