भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सन्नाटा / अर्चना कुमारी
Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:50, 27 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अर्चना कुमारी |अनुवादक= |संग्रह=प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
सारी दुनिया लिखने वाला
नहीं लिख पाता अपनी ही कहानी
तमाम लफ़्ज़ों को बहलाता
खुद को झुठलाता
एक वही जानता है
कि वो जो लिख नहीं सकता कभी
वही सच है...
अपनी कहानियों के नाम
सन्नाटे गूंजते हैं।