Last modified on 28 अगस्त 2017, at 11:47

इज़्ज़तपुरम्-19 / डी. एम. मिश्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:47, 28 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=इज़्ज़तपुरम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

और मुखर
हो गयी
वासना की
भाषा

घूरती
दूषित
दृष्टियों में
जमा हैं जैसे
रोशनी की जगह
हजारों मन
कीचड़

चींटी की
आँखों से
मन ही मन
नाप - जोख कर रहे
मनचले

खराब नीयत
के अश्लील
बाटों से