Last modified on 9 सितम्बर 2017, at 12:34

चिन्मय भोर / कल्पना 'मनोरमा'

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:34, 9 सितम्बर 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ढूंढ लायें क्यारियों से
एक चिन्मय भोर
फिर बाँटें उजाले।

चिमनियों ने छितिज से
शबनम चुराई रात रोई
बुलबुलों ने कंठ मे सरगम
छिपाई,बात खोई
माँग लें व्यापारियों से
एक विनिमय भोर
फिर बाँटें उजाले।

सीपियों के पेट खारा जल
बने मोती कहाँ से
ज्ञान की जलती अँगीठी,
पर सिंकें रोती कहाँ से
विहग कलरव में मचलती
एक तन्मय भोर लें,
बाँटे उजाले।