Last modified on 18 सितम्बर 2017, at 17:08

इज़्ज़तपुरम्-45 / डी. एम. मिश्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:08, 18 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=इज़्ज़तपुरम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

टूटी सारंगियाँ
फूटे तबले
पुरानी किताबें
ठुमरी की
दादरा की
चाट गये
दीमक

मुजरे के
होठों पर
मरसिया का पाठ

देवदासी
नगरबधू
फिरदौस
तवायफ
रक्कासा
उपाधियाँ
अब कहाँ?

वेश्या का दर्द
और
रंडी का
लेबल है