भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इज़्ज़तपुरम्-65 / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:19, 18 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=इज़्ज़तपुरम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बीस का चेहरा
देह की ज्यामिति
रूप का शिल्प
इतना खो चुका
कि बीस का नोट
कमाने में किल्लत हो
 
अम्मीजान
सड़ने से पहले
औने-पौने दाम पर
थोक में माल
निकालने में विश्वास करे

मगर उसकी छोटी बहन
जीबी रोड दिल्ली की
मैडम शकुन्तला
फन में प्रवीण/ नयी-नयी
पराधुनिक तकनीकों से लैस
माल से ज्यादा
भरोसा करे
अपने गुर पर

बीस हजार में
चीज सस्ती
आश्वस्त हो
कर लिया सौदा
गुलाबबाई का