Last modified on 18 सितम्बर 2017, at 17:35

इज़्ज़तपुरम्-78 / डी. एम. मिश्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:35, 18 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=इज़्ज़तपुरम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

देह व्यापार अब
चुपके नहीं
छुपके नहीं
भय नहीं
बाधा नहीं

कैरियर है
वृत्ति है
शैाक है
शान है

सेक्स अब
श्रम है
शर्म नहीं

डंके की चोट पर
दावा है-
माल है-
दिखाते हैं