भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इज़्ज़तपुरम्-92 / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:41, 18 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=इज़्ज़तपुरम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कौन है?
जीवन का रुख
आया मोड़ने
फिर थके-हारे
नाटक के मोड़ पर

बढ़ गये समय के
उल्टे पग लौटी
अर्थहीन जिंदगी
छलक आयी आँखों में
दस साल बाद फिर

धूमिल स्मृतियों की
मोटी तह तोड़कर
क्वारे मन के
धुँधले दर्पण में
फिर याद आने लगे
वही साथ-साथ बिताये
अप्रतिम क्षण

वही ट्रेन
वही बेागी
जानी-पहचानी
वही आवाज
वही मुखाकृति
वही रामफल

बदल गया तो
उम्र भर रंग
और आखों का वह पानी!