Last modified on 13 अक्टूबर 2017, at 14:16

पूजा का अंत / दिनेश श्रीवास्तव

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:16, 13 अक्टूबर 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मैं राख में सने हाथ लिए
अपनी दुखती कमर
जूठे बर्तनों पर झुकाये
सोचती रही, सोचती रही
कि
अबकी बार पूजा में माँ को
क्या चढ़ाऊँगी ?

राख ?
अपनी कमर का शाश्वत दर्द ?
सनातनी दारिद्र्य ?
या फिर विरासत में मिला,
दुर्भाग्यों का अक्षय पात्र?

पर बर्तन घिसते घिसते
पूजा बीत गयी
और मेरी सारी चीजें
फिर मेरे पास ही रह गयीं !