Last modified on 17 अक्टूबर 2017, at 09:09

अन्तरिक्ष में पुल / टोमास ट्रान्सटोमर

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:09, 17 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=टोमास ट्रान्सटोमर |संग्रह= }} <Poem> आत...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आती रहती हैं अंत्येष्टियाँ
अधिकाधिक संख्या में
जैसे बढ़ती जाती है संख्या यातायात संकेतों की
ज्यों-ज्यों हम करीब पहुँचते जाते हैं किसी शहर के.

टकटकी लगाए हुए हजारों लोग
लम्बी परछाइयों के देश में.

धीरे-धीरे
एक पुल निर्माण करता है स्वयं का
सीधा अन्तरिक्ष में.

(अनुवाद : मनोज पटेल)