Last modified on 23 अक्टूबर 2017, at 00:11

दुनिया में सबसे न्यारे / ब्रजमोहन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:11, 23 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ब्रजमोहन |संग्रह=दुख जोड़ेंगे हम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दुनिया में सबसे न्यारे
हाथ हमारे हाथ हमारे हाथ हमारे ...

ईंटें - पत्थर - मिट्टी - गारा
बनते ख़ूनी मुँह का चारा
पर जब उठता हाथ हमारा
मिट्टी में मिलते हत्यारे ...

दुनिया टिकी हुई है जिनपर
पर्वत काँपे जिनसे थर-थर
जो सूरज को छूते हँसकर
सागर जिन पर पाँव पसारे ...

अन्धकार में सुर्ख़ उजाले
जीवन पैदा करने वाले
काले - काले हाथ निराले
दहकें ऐसे ज्यों अंगारे ...