भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बहनों के लिए / सुरेश चंद्रा

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:45, 23 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश चंद्रा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खट्टी सी
मीठी भी
तीता भी ज़रा
तुम में

ज़रा सी दुष्ट, मगर
ढेर सारा, प्यार भरा
तुम में

माथे पर खुशी की रोली
नेह-तागा, कलाई पर

हँसी रही तुम, होठों पर
आँख में अक्सर, भर आई पर

सुखी रहो, सदा-सदा
शुभ, मंगल, सर्वदा