Last modified on 6 नवम्बर 2017, at 00:54

अब आई बरसात / महेश कटारे सुगम

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:54, 6 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश कटारे सुगम |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बन्दर बोला, सुनो बन्दरिया
अब आई बरसात।
पानी बरसे, बिजली चमके
क्या होंगे हालात।

तभी बन्दरिया बोली हँसकर
क्यों मन में घबराओ।
जाकर तुम बाज़ार बड़ा-सा
एक छाता ले आओ।

उसके नीचे हम मस्ती में
उछलेंगे - कूदेंगे।
ख़ूब बरसते पानी में भी
निर्भय हो घूमेंगे।