Last modified on 9 नवम्बर 2017, at 12:20

चांद झूठा मगर सही रोटी / भावना

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:20, 9 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भावना |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चांद झूठा मगर सही रोटी
सारे रिश्तों में है खड़ी रोटी

कुछ की किस्मत में सिर्फ है सत्तू
कुछ की किस्मत में घी- सनी रोटी

पेट जिन्दा तो रोटियां जिन्दा
वरणा सोचो कहाँ पे थी रोटी

अन्नदाता चला गया ऊपर
सबकी थाली में लो सजी रोटी

तेज बारिश में बुझ गया चूल्हा
अब तवे पे है अधपकी रोटी

हम न मर जाएँ भूख में तिल-तिल
कितने टुकड़ों में है बंटी रोटी