Last modified on 20 नवम्बर 2017, at 01:10

मेरे कवि — 4 / तेजी ग्रोवर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:10, 20 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तेजी ग्रोवर |अनुवादक= |संग्रह=अन्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चाय में दरख़्तों के अक़्स थे, जिन्हें पीकर हमें उठना था।
इस बिम्ब से भागकर हम कहीं नहीं गए उस सुबह, यात्राएँ
बैठ गई थीं। प्याली पर हरे फूलों के चित्र वही थे जो
स्मृति की प्याली पर थे। किनार पर एक बन्द आँख लगाए
हम चाय में अक़्सों की साँय-साँय सुनते थे।

फुलचुकियों से लदी टहनियों के बीच कुछ देर शमशेर का
एक शब्द था। हम पढ़े हुए नहीं थे। हवा में हिलती छैनियाँ
सुबह के धैर्य को तोड़ती थीं।