भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मैंने छोड़ने पर सोचा है / रुस्तम
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:45, 26 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रुस्तम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
मैंने छोड़ने पर सोचा है।
वह भी दुख ही है जो इस जगत् में हमें मिला है।
जिसे छोड़ दिया जाता है वह चला जाता है।
छूना शरीर ही में सम्भव है।
नहीं छूना, छू नहीं पाना, हमारी मृत्यु का कुछ और पास
आना है।
और जो आत्मा है हमारे शरीर ही में है।
हम इस जगत् के ही प्राणी हैं।
सुख, दुख हमें सहना ही है।