Last modified on 28 नवम्बर 2017, at 15:46

इश्‍तहार / महाप्रकाश

Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:46, 28 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महाप्रकाश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavi...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जुलूस और दंगा हैं पहरेदार
शहर में बंद है खिडकी
और दरवाजों के किवाड
भीतर शतरंज की चाल
युद्ध का पूर्वाभ्‍यास
बाहर भूख से चिल्‍लाते लोग
जनतंत्र के जीवंत इश्‍तहार।