Last modified on 28 नवम्बर 2017, at 15:47

अंतिम पहर में चांद / महाप्रकाश

Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:47, 28 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महाप्रकाश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavi...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह कौन है बुढिया
नीले बिछावन पर सोई
चतुर्दिक पसारे अपनी केशराशि
अतीत की निद्रा में डूबी
अस्‍फुट शब्‍दों में कह रही
कौन सी कथा
बार-बार।