Last modified on 1 दिसम्बर 2017, at 23:11

रंग है बसंती / विष्णु सक्सेना

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:11, 1 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णु सक्सेना |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रंग है बसंती
तो रूप है गुलाब
देख लिया तुझको तो छोड़
दी शराब

पीला सा बस्ता ले सरसों के फूल,
जाते हैं पढ़ने को अपने स्कूल,
अनपढ़ भी बैठे है खोल
कर किताब।

आपस में बतियाते पीपल के पात,
खूब रात रानी के संग कटी रात,
सुनकर ये चम्पा पर
आया शबाब

गदराये गेंदे और सूरज मुखी,
वासंती मौसम में सब हैं दुखी,
हरियाली पतझड़ से ले
रही हिसाब