Last modified on 6 दिसम्बर 2017, at 19:32

मौजें खींचातानी पर / ज़फ़र गोरखपुरी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:32, 6 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज़फ़र गोरखपुरी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मौजें खींचातानी पर
नाव अकेली पानी पर

दिल में गुज़री ख़ून की मौज
चाँद हँसा पेशानी पर

हर मुश्किल से आँख लड़ा
मिट्टी डाल आसानी पर

रात हमारे घर जैसी
तनहाई दरबानी पर

डाली डाली क़ैची है
सैंत ले चिड़िया रानी, पर

डूबने वाला प्यासा था
आग उगी है पानी पर