Last modified on 19 जनवरी 2018, at 04:54

गोली-कंचे का खेल / कन्हैयालाल मत्त

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:54, 19 जनवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कन्हैयालाल मत्त |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

है खेलों में खेल निराला,
गोली-कंचे वाला।

दस पैसे की तीन गोलियाँ
छह पैसे का कंचा।
टूट पड़ा गोली पर कंचा,
जैसे भरा तमंचा।

लगा ’टीच’ पर ’टीच’ उड़ाने
आफ़त का परकाला !
देखो, खेल निराला।

गोली, गोली से टकराई,
बाज़ी लगा-लगाकर।
लड़े सभी रंगीन लड़ाई,
जेबें खला-खलाकर।

कुछ जीते, कुछ रहे बराबर,
कुछ का पिटा दिवाला !
देखो, खेल निराला।