Last modified on 1 फ़रवरी 2018, at 21:28

परिवर्तन / गरिमा सक्सेना

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:28, 1 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गरिमा सक्सेना |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

परिवर्तन की चाह
कर रही है परिवर्तन

जबसे कुर्सी मिली
भूलकर वादे सारे
नव सपने बन गए
पुराने के हत्यारे
झूठ दिखाना सीख
गया फिर मन का दर्पण

सागर में मिल गई
नदी की जबसे घारा
सागर सा हो गया
नदी का पानी खारा
रहा प्यास में कहाँ
नदी का अब आकर्षण

जिनका किया विरोध
उन्हीं को फिर अपनाया
बँटे हुए को बांट-
बांट सबको दिखलाया
खोज लिया परिवर्तन का
फिर से इक साधन