Last modified on 15 फ़रवरी 2018, at 17:27

सारा जगत अब ग्राम है / सुधेश

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:27, 15 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधेश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सारा जगत अब ग्राम है
बस, आदमी इक नाम है।

          भाषा कला सब वस्तुएँ
          बस, बेचना ही काम है।

जो वाम दक्षिण-सा लगा
जो दाहिना था वाम है।

            वह रूप हो या प्यार हो
            अब तो सभी कुछ चाम है।

इंसानियत अनमोल थी
हर चीज़ का अब दाम है।

            तब गाँव मानो स्वर्ग था
            अब नरक सारा ग़ाम है।

सब पुण्य लूटो तीर्थ का
बाज़ार चारों धाम है।

             सब कुछ स्वचालित है यहाँ
             कितना बड़ा आराम है।

दिखता कहीं है राम तो
आराम में ही राम है।

             मंज़िल मरुस्थल की नहर
             पग चल रहा अविराम है।