Last modified on 15 फ़रवरी 2018, at 17:32

भारत की क़िस्मत क्या बदली / सुधेश

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:32, 15 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधेश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भारत की क़िस्मत क्या बदली
छाई है निर्धनता की बदली।

सुनता तो हूँ जा देखूँगा
गाँवों में पहुँची है बिजली।

काले बादल कुछ तो भागे
चमकी तो है नभ में बिजली।

अब तो डूबा तैरूँगा ही तब
छोड़ेगी जब काली कम्बली।

उस से लड़ता ही आया हूँ
पर क्या मेरी क़िस्मत बदली?

जब से तुम आए हो प्यारे
तब से मेरी तबियत सँभली।