Last modified on 15 फ़रवरी 2018, at 17:51

हम चींटी हैं / सुधेश

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 15 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधेश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हम
चींटी हैं
आप हैं पहाड़
 
झटक कर
झाड़ दो
कहीं जगह बना ही लेंगी
कहीं किसी गड्ढे में

समय आने पर
चढ़ेंगी पहाड़

पर अभी झटक कर झाड़ दो
हमें चींटी समझ।