Last modified on 15 फ़रवरी 2018, at 18:06

चले भी आओ धीरे-धीरे / सुधेश

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:06, 15 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधेश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चले भी आओ धीरे-धीरे।

नहीं कोई मुझे जल्दी है
पर ठहरी उमर चल दी है
मन की राधा तुम्हें ही पुकारे
    अब आओ भी यमुना तीरे।

बीती सारी उमर खोजते ही
सोच कर सोचते-सोचते ही
मेरी झोली में पत्थर क्यों आए
   मैं तो चुनता रहा मोती हीरे।

कभी ऐसी हवा भी चलेगी
जब कि मन की कली भी खिलेगी
धीरे-धीरे उड़ेगी ये ख़ुशबू
  धीरे-धीरे चले समीरे।