Last modified on 27 फ़रवरी 2018, at 22:03

चुपचाप बहती नदी / प्रज्ञा रावत

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:03, 27 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रज्ञा रावत |अनुवादक=जो नदी होती...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बरसों से कल-कल
बहते-बहते थक चुकी नदी
पहाड़ की गोद में
एक दिन प्रेम भरी नींद
सोना चाहती है

कोई जाओ
कहो पहाड़ से कि
नदी ज़रा शर्मीली है
यूँ ही चुपचाप बहती रहेगी
जंगलों में बीचोंबीच
मन्द-मन्द तड़कती
अन्दर ही अन्दर।