भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
दिल की हालत संभाली गई / अनिरुद्ध सिन्हा
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:58, 13 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
दिल की हालत संभाली गई
जान रिश्तों में डाली गई
क़द अँधेरों का इतना बढ़ा
रौशनी भी छुपा ली गई
दिन भी बेरंग सा हो गया
रात फूलों से खाली गई
हद से ज़्यादा बढ़ीं नफ़रतें
जब सियासत उछाली गई
ख़्वाब आते कहाँ से उन्हें
नींद जिनकी चुरा ली गई