Last modified on 22 मार्च 2018, at 18:36

आज फिर वही शॉल / विशाखा विधु

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:36, 22 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विशाखा विधु }} {{KKCatKavita}} <poem> आज फिर वही...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आज फिर वही शॉल
ओढ़े बैठी हूँ
जिसके किनारे से
पूछे थे तूने
अपने झूठे हाथ
और
याद है
लटकाए फिर रहा था
गले में तू मेरे इसी शॉल को
मेरी सारी ममता पर
हक़ का दावा करते
दूसरी बार भी...।