Last modified on 30 मार्च 2018, at 10:33

जरा तरस हम पे खाइये तो / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:33, 30 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=प्य...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जरा तरस हम पे खाइये तो
हमारी महफ़िल में आइये तो

न कीजिये शर्मसार खुद को
निगाह अपनी उठाइये तो

नज़र में रख लेंगे कैद कर के
नज़र नज़र से मिलाइए तो
सही न जाये जो कैदे उल्फ़त
नक़ाब रुख से हटाइये तो

बिना हमारे जियेंगे कैसे
ये राज़ भी अब बताइए तो

उठाएंगे नाज़ आप के हम
मनायेंगे रूठ जाइये तो

चले ही आएंगे शीश के बल
हमें भी दिल से बुलाइये तो

रखेंगे दिल मे हमेशा हमदम
हमारा दिल भी लुभाइये तो

न सिर्फ कीजे वफ़ा की बातें
वफ़ा किसी से निभाइये तो