Last modified on 4 अप्रैल 2018, at 22:49

जीवन भर ख़ुद को दुहराना / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:49, 4 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=पूँजी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जीवन भर ख़ुद को दुहराना।
इससे अच्छा है चुक जाना।

मैं मदिरा में खेल रहा हूँ,
टूट गया जब से पैमाना।

भीड़ उसे नायक समझेगी,
जिसको आता हो चिल्लाना।
 
यादों के विषधर डस लेंगे,
मत खोलो दिल का तहख़ाना।

सीने में दिल रखना ‘सज्जन’,
अपना हो या हो बेगाना।