Last modified on 7 मई 2018, at 23:50

दुनिया भर के अंधियारे को / अंकित काव्यांश

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:50, 7 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंकित काव्यांश |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दुनिया भर के अंधियारे को शब्द ज्योति से दूर भगाना
साथी मेरे अपने गीतों से जन जन का मन बहलाना।

गीत न लिखना केवल नदिया की बलखाती लहरों पर तुम
पल पल मिटते जाते तटबंधों की भी तुम गाथा लिखना।
हरियाती लहराती फसलों की केवल खुशबू मत लिखना
पगडंडी पर आस लिए बैठे किसान का माथा लिखना।

हार गया मैं जिन मोड़ो पर उन मोड़ो पर आना जाना।
साथी मेरे अपने गीतों से जन जन का मन बहलाना।

बहुत मिलेंगे यार तुम्हे दुनियादारी सिखलाने वाले
लेकिन आंसू देख किसी के अपनी भी आँखे नम करना।
इच्छित मंजिल पा लेने की जिद में ध्यान रहे यह प्यारे
भाग्य बड़ा होता जीवन में अनुचित पथ पर पाँव न धरना।

स्वाभिमान की कीमत पर जो मिले उसे फौरन ठुकराना।