Last modified on 7 मई 2018, at 23:52

कितनी बार नदी के तट तक / अंकित काव्यांश

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:52, 7 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंकित काव्यांश |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जाने कितनी बार
नदी के तट तक मेरा घट पहुंचेगा
एक बार में भर जाना शायद नसीब में लिखा नही।

छोटे मोटे ताल तलैय्या
क्या जाने क्या थाह प्यास की।
कृष्णपक्ष मय जीवन जानेगा केवल महिमा उजास की।

अनगिन गीत
पढ़े हैं मैंने नचिकेता के प्रश्नों जैसे
लेकिन उनका उत्तर मुझको कालपृष्ठ पर दिखा नही।

माना सब कुछ
नदी बहाकर सागर तट तक ले जाती है।
किन्तु, कहाँ, कब, कैसे, क्यों की अग्नि नही बुझने पाती है।

परछाई को उजला
करना चाह रहा है दीपक लेकिन
दीपक के नीचे उजियारा करने वाली शिखा नही।