Last modified on 7 मई 2018, at 23:55

सुमन की मन-व्यथा क्या है / अंकित काव्यांश

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:55, 7 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंकित काव्यांश |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ओ बगीचे!
पूछ कर लिख भेजना मुझको कभी तुम
कंटको वाले सुमन की मन-व्यथा क्या है?

बिम्ब आभासी
दिखाना चाहता हर एक दर्पण।
एक स्वर
मतभिन्नता का एक करता है समर्पण।

युद्ध का
आरम्भ हो या आरती का हो समापन
शंख की ध्वनि में निमन्त्रण की प्रथा क्या है?


हर कहानी में
नियति का जाल कुछ ऐसा बुना है।
जो महामानव
हुआ उसने सदा दुःख ही चुना है।

एक टूटन
जोड़ती भी है असंभव सा लगे पर
रामेश्वरम के सेतु की पावन कथा क्या है?