Last modified on 8 मई 2018, at 00:11

अजब देखा विरोधाभास यारो / आर्य हरीश कोशलपुरी

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:11, 8 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आर्य हरीश कोशलपुरी |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अजब देखा विरोधाभास यारो
नदी के कंठ पर ही प्यास यारो

यहाँ अन्याय की दुनिया सजी है
लगे सहयोग में इजलास यारो

खड़े रहने को भी धरती नही है
उड़ो ख़ाली पड़ा आकाश यारो

बने हो ऐंठ में राणा के वंशज
पहाड़ों की चबाओ घास यारो

हमारे साथ के सब कह रहे हैं
लिखो पतझड़ को ही मधुमास यारो

कभी इस लेखनी को भी सराहो
ज़रा दिल से कहो शाबास यारो