Last modified on 8 मई 2018, at 00:12

आए दिन घोटाला होता / आर्य हरीश कोशलपुरी

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:12, 8 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आर्य हरीश कोशलपुरी |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आए दिन घोटाला होता
गोरा मुखड़ा काला होता

निज पूँजी के चक्कर में ही
कैसा गड़बड़ झाला होता

असुरक्षित जीवन के नाते
धन धरती पर ताला होता

होता ग़र सब कुछ सामूही
हर हाथों में हाला होता