शान्ति से दिन बिताओ ! 
शान्ति से सो जाओ! 
शान्ति से बात करो! 
शान्ति से पढ़ो-लिखो ! 
कुछ बनने की कोशिश करो !
 
शान्ति से लड़ो ! 
शान्ति से भागो चुपचाप ! 
शान्ति से जीओ ! 
शान्ति से मरो ! 
बाबा रे बाबा ! 
एक अशान्त दुनिया में 
एक अशान्त आत्मा से 
शान्ति की इतनी उम्मीदें ?
 
शान्तम् पापम् ! शान्तम् पापम् !
मार्च, 1986