Last modified on 13 जून 2018, at 18:52

दोहा सप्तक-04 / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:52, 13 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नव शिशु सा चन्दा उगा, दिन दिन बढ़ता गात।
हुईं कलाएँ पूर्ण जब, आयी पूनम रात।।

चटक उज्ज्वला चाँदनी, बिखरी चारो ओर।
क्षीर स्नान कर रही, जग शिशु को विधि कोर।।

आंखों की गंगाजली, अर्घ्य अश्रु की धार।
रोते रोते हँस पड़ी, कैसा अदभुत प्यार।।

चटक चाँदनी रात में, चीखा चतुर चकोर।
प्रियतम प्रेम पयोधि का, मिला न कोई छोर।।

रहे सिहरतीं डोलती, यह पीपल की छाँव।
अथक नाचते ही रहें, पत्तों के लघु पाँव।।

राहें क़रतीं बतकही, हवा छेड़ती साज।
मौसम बाट निहारते, कब आवे ऋतुराज।।

कैसा रूप अनूप है, इन पलकों में बंद।
अनचाहे ही अधर से, फूट रहे हैं छंद।।