Last modified on 14 जून 2018, at 03:58

दोहा सप्तक-53 / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:58, 14 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=दोह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दुनियाँ ऐसी बावरी, सूरत पर बौराय।
यदि होता परब्रह्म तो, होता क्यों न सहाय।।

समझ न मन पाता कभी, जीवन के अभिशाप।
क्षुब्ध रहा करता हृदय, बस अपने ही आप।।

सपने सारे सो गये, जाग रहे हैं नैन।
जब से है आशा मरी, मन कितना बेचैन।।

सबरी के जूठे किये, बेर चखें श्रीराम।
नाता पावन स्नेह का, शेष सभी निष्काम।।

आँगन के इस ओर हम, तुम आँगन के पार।
वैमनस्य ने खींच दी, है मन में दीवार।।

आँचल को छू कर गया, चंचल चपल समीर।
अब तो आ जा साँवरे, मन यमुना के तीर।।

कब कब दुर्घटना हुई, कहाँ आ गयी बाढ़।
धन के लालच में हुए, सब सम्बन्ध प्रगाढ़।।