Last modified on 14 जून 2018, at 04:05

दोहा सप्तक-64 / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:05, 14 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=दोह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जीव ईश का है यहाँ, ऐसा कुछ सम्बन्ध।
जैसे नदिया ने किया, सागर से अनुबन्ध।।

रात दिवस है योगिनी, जप्ती हरि का नाम।
साँसों के सोपान चढ़, आया मन के धाम।।

धड़कन नित जपने लगी, अब तो प्रिय का नाम।
हृदय धाम करने सदन, आ भी जा घनश्याम।।

बैरी बादल कर गये, बिन मौसम बरसात।
सब उम्मीदें जल गयीं, ओलों के आघात।।

सूनी आँखें देखतीं, नष्ट हो रहे खेत।
लगता है मर जायँगे , सब परिवार समेत।।

बिलख बिलख कर थक गये, अश्रु गये सब सूख।
है कचोटती पेट को, आने वाली भूख।।

धुन मृदंग मीठी बड़ी, जब जब पड़ती थाप।
तन मन रँगता प्रीति रँग, मिट जाता सन्ताप।।