Last modified on 14 जून 2018, at 12:27

दोहा सप्तक-86 / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:27, 14 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=दोह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मधुर मधुर रचना करूँ, जो सबके मन भाय।
रुचिर छंद दोहा लिखूँ, माँ को शीश नवाय।।

चरण शरण हूँ आ गयी, हे अभिमत दातार।
मात कृपा कर दीजिये, निर्मल बुद्धि उदार।।

महक उठी चंपा जुही, विहँस रहा कचनार।
फिर दस्तक देने लगा, मनसिज मन के द्वार।।

खड़ा साँवरा द्वार पर, करता है मनुहार।
दर्शन हित प्यासे नयन, खोल राधिके द्वार।।

अधर साँवरे के धरी, मुरली करे पुकार।
द्वारे पर साजन खड़े, खोलो मन के द्वार।।

जीवन मे यदि दुख मिला, मत मुख करो विवर्ण।
तप कर तीखी आग में, सदा निखरता स्वर्ण।।

राष्ट्र सदा उन्नति करे, पाये नित सम्मान।
बने विश्वगुरु जगत में, दो माता वरदान।।