Last modified on 14 जून 2018, at 12:28

दोहा सप्तक-85 / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:28, 14 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=दोह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

माता द्वारे पर खड़ीं, ओढ़ चुनरिया लाल।
चरणों में नत हो रहे, युवा वृद्ध अरु बाल।।

पारे की डिबिया सदृश, तरल सरल दिनमान।
किरण करों से कर रहा, जन जन की पहचान।।

सदा सत्य की राह में, आते हैं व्यवधान।
सत्साहस के साथ ही, बढ़ पाता इंसान।।

पर स्त्री माता सदृश, पर सम्पति ज्यों धूल।
निरासक्त के ही हृदय, खिलें शांति के फूल।।

नीले अम्बर में उड़ें, बादल ज्यों खरगोश।
प्रकृति सुंदरी नित्य ही, कर देती मदहोश।।

नीलाम्बर करता सदा, धरती पर उपकार।
बरसा जाता प्रेम से, निर्मल जल की धार।।

पतँग कामना की उड़े, सदा गगन की ओर।
मन बालक थामे रहे, कस कर उसकी डोर।।