Last modified on 16 जून 2018, at 12:34

नया नया कुछ करना है / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:34, 16 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=जब ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नया नया कुछ करना है।
जनता का दुख हरना है।।

पड़ी देश पर है विपदा
किन्तु न उस से डरना है।।

वैरी यदि इस ओर बढ़ा
लिखा भाग्य में मरना है।।

अगर किया वादा कोई
उस से नहीं मुकरना है।।

लम्बी राहें जीवन की
सबको मगर गुजरना है।।

फूल खिला है आज अगर
कल फिर उसे बिखरना है।।

आजादी की बाला को
सजना और सँवरना है।।