Last modified on 20 जून 2018, at 13:57

छह हाइकु / कोबायाशी इस्सा / सौरभ राय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:57, 20 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कोबायाशी इस्सा |अनुवादक=सौरभ राय...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मत मारो!
कहती मक्खी
हाथ रगड़ कर।

मूली खींचते आदमी ने
मुझे रास्ता दिखाया
मूली से।

चिड़िया चीख़ी
जैसे पहली बार देखा
पहाड़।

मेंढक ! मानो
लेगा निगल
बादल।

कौआ चलता
जैसे जोत रहा
खेत।

पहाड़ी मन्दिर –
बर्फ़ के नीचे दबी
एक घण्टी।

अँग्रेज़ी से अनुवाद : सौरभ राय