Last modified on 11 जुलाई 2018, at 04:17

बाढ़ का पानी / भावना कुँअर

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:17, 11 जुलाई 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


बाढ़ का पानी
फैला चारों ही ओर
डूब गए हैं
सारे ही ओर छोर।
जाने कितने
टूटकर बिखरे
घर,सपने।
और बिछुड़ गए
पलभर में
कितनों के अपने।
प्रकृति कैसे
खेल रही है खेल
कहीं है सूखा
कहीं बाढ़ का पानी
क्यों कर करे
अपनी मनमानी।
मची है कैसी
ये अज़ब तबाही
क्या होगी भरपाई?