भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नन्हीं-नन्हीं बुँदियाँ (सावन-गीत) / खड़ी बोली

Kavita Kosh से
Rameshwarkamboj (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 23:07, 17 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: ''' सावन –गीत <br>''' नन्हीं-नन्हीं बुँदियाँ रे<br> सावण का मेरा झूलणा<br> एक सुख ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सावन –गीत


नन्हीं-नन्हीं बुँदियाँ रे

सावण का मेरा झूलणा

एक सुख देखा मैंने अम्मा के राज में

हाथों में गुड़िया रे ,सखियों का मेरा खेलणा

नन्हीं-नन्हीं बुँदियाँ रे…

एक सुख देखा मैंने ,भाभी के राज में

गोद में भतीजा रे गळियों का मेरा घूमणा

नन्हीं-नन्हीं बुँदियाँ रे…

एक सुख देखा मैंने बहना के राज में

हाथों में कसीदा रे फूलों का मेरा काढ़णा

नन्हीं-नन्हीं बुँदियाँ रे…

एक दु:ख देखा मैंने सासू के राज में

धड़ी- धड़ी गेहूँ रे चक्की का मेरा पीसणा

नन्हीं-नन्हीं बुँदियाँ रे…

एक दु:ख देखा मैंने जिठाणी के राज में

धड़ी- धड़ी आट्टा रे चूल्हे का मेरा फूँकणा

नन्हीं-नन्हीं बुँदियाँ रे

सावण का मेरा झूलणा