Last modified on 18 अगस्त 2018, at 21:34

नाज़े-बेगानगी में क्या कुछ था / नासिर काज़मी

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:34, 18 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर काज़मी |अनुवादक= |संग्रह=बर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नाज़े-बेगानगी में क्या कुछ था
हुस्न की सादगी में क्या कुछ था

लाख राहें थीं, लाख जलवे थे
अहदे-आवारगी में क्या कुछ था

आंख खुलते ही छुप गई हर शय
आलमे-बेख़ुदी में क्या कुछ था

याद हैं मरहले मुहब्बत के
हाए उस बेकली में क्या कुछ था

कितने बीते दिनों की याद आई
आज तेरी कमी में क्या कुछ था

कितने मानूस लोग याद आये
सुब्ह की चांदनी में क्या कुछ था

रात भर हम न सो सके नासिर
परद-ए-ख़ामुशी में क्या कुछ था।