Last modified on 19 अगस्त 2018, at 09:37

हुस्न कहता है इक नज़र देखो / नासिर काज़मी

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:37, 19 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर काज़मी |अनुवादक= |संग्रह=दी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हुस्न कहता है इक नज़र देखो
दएखो और आंख खोल कर देखो

सुन के ताऊसे-रंग की झंकार
अब्र-उट्ठा है झूम कर देखो

फूल को फूल का निशां जानो
चांद को चांद से इधर देखो

जल्व-ए-रंग भी है इक आवाज़
शाख़ से फूल तोड़ कर देखो

जी जलाती है ओस ग़ुरबत में
पांव जलते हैं घास पर देखो

झूठी उम्मीद का फ़रेब न खाओ
रात काली है किस क़दर देखो

नींद आती नहीं तो सुब्ह तलक
गर्दे-महताब का सफ़र देखो

इक किरन झांक ये कहती है
सोने वालो ज़रा इधर देखो

खमे-हर-लफ्ज़ है गुले-मानी
अहले-तहरीर का हुनर देखो।