Last modified on 20 अगस्त 2018, at 17:52

प्यार का सिलसिला न रख जारी / ईश्वरदत्त अंजुम

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:52, 20 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ईश्वरदत्त अंजुम |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
प्यार का सिलसिला न रख जारी
प्यार दिल पर हुआ है अब भारी

ख़ौफ़े-दहशत है दिल पे अब तारी
हम हैं और एक तेग़ दो धारी

चोट दिल पर लगा कोई कारी
ताकि रग रग से खून हो जारी

ज़ब्ते-ग़म की रही है ताब कहां
दिल पे अब दुख का बोझ है भारी

पायदारी कहां है रिश्तों में
प्यार में भी छुपी है अय्यारी

आन वाहिद में हो गया ओझल
आह ज़ालिम की बर्क़ रफ्तारी