Last modified on 23 अगस्त 2018, at 23:10

ओ सजना, बरखा बहार आई / शैलेन्द्र

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:10, 23 अगस्त 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ओ सजना, बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई, अँखियों में प्यार लाई।

तुम को पुकारे मेरे मन का पपीहरा,
मीठी-मीठी अग्नि में जले मोरा जियरा

ऐसी रिमझिम में ओ सजन
प्यासे-प्यासे मेरे नयन, तेरे ही ख़्वाब में खो गए
साँवली सलोनी घटा, जब-जब छाई
अँखियों में रैना गई, निन्दिया न आई

ओ सजना, बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई, अँखियों में प्यार लाई।

(फ़िल्म - परख)